फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विद्यार्थियों ने गाए गीत, कलाकार हुए सम्मानित

Sat, 24 Feb 2024 01:56 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। नाट्य शास्त्र के प्रणेता भरत मुनि की जयंती पर गणेश सत्संग भवन में संस्कार भारती के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों व गायकों ने मधुर गीत गाए। साथ ही कलाकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भरत मुनि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अंशुल सक्सेना ने ध्येय गीत गाया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री नरेश अग्रवाल ने भरत मुनि के जीवन, कला और नाट्य के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। अतर सिंह व साथी कलाकारों, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर विद्यालय दतिया गेट की छात्राओं ने आल्हा गायन की प्रस्तुति दी। लोक कलाविद् मधु श्रीवास्तव की स्मृति में कलाकारों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समीर भालेराव ने की। संचालन महामंत्री सीताराम ने किया। इस अवसर पर अशोक गोस्वामी, उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, दिनेश श्रीवास्तव, हरनारायण सविता, प्रवीण सिंह, दीपा अग्रवाल, अमर जोशी, यशवंत जोशी, कमलकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें