फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी के 27 वार्डों में बदला चुनावी गणित, मौजूदा पार्षद मैदान से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वार्डों के अनंतिम आरक्षण से मौजूदा 27 पार्षद चुनावी मैदान से बाहर हो गए हैं। इनकेवार्ड अलग-अलग वर्गों को आरक्षित हो गए। इस वजह से यह पार्षद इस चुनाव में हिस्सेदारी नहीं कर सकेंगे। अनंतिम आरक्षण में 27 सीटों में उलट फेर होने की बात अमर उजाला ने 12 सितंबर के अंक में ही प्रकाशित कर दी थी। जिन पार्षदों की सीटों में उलटफेर हुआ है कि उनमें से अधिकांश पार्षद पिछले कई साल से चुनाव की तैयारियों में जुटे थे। पिछले एक साल से इन पार्षदों ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी थीं लेकिन, आरक्षण ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब कई पार्षद इस पर आपत्ति दर्ज कराने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

जिन पार्षदों को झटका लगा उनमें विद्या प्रकाश दुबे, किशोरी लाल रायकवार, प्रदीप नगरिया, अनीस, नीरज गुप्ता, अविनाश, जितेंद्र सिंह, अंजली, गोविंद नाथ, शेख शाहिद, कमला, संजय सिंह राजपूत, गायत्री गुप्ता, ममता, अमन राय, अंशु राय, जुगल किशोर, पिंकी यादव, रविंद कुमार लवली, पुष्पेंद्र यादव, कांति छत्रपाल, श्वेता यादव, सिद्घार्थ अहिरवार, कमलेश भारती, जामवती एवं उर्मिला की सीटें अलग-अलग वर्गों को आरक्षित हो गई। पार्षद किशोरी रायकवार, विद्या प्रकाश दुबे, अमन आदि का कहना है कि प्रस्तावित आरक्षण पर आपत्तियां दाखिल करेंगे।
इस फार्मूले के मुताबिक तय हुआ चक्रानुक्रम आरक्षण
शहरी निकाय के चुनाव जनगणना में दर्ज आबादी के आधार पर होते हैं। कोई भी सीट हमेशा एक वर्ग को आरक्षित न हो इसके लिए चक्रानुक्रम आरक्षण व्यवस्था लागू की गई। मंडल कमीशन की सिफारिशों के मुताबिक पिछड़ा वर्ग एवं 74 वें संविधान संशोधन के तहत 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया गया। पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए वार्डों के आरक्षण संबंधित वर्ग की आबादी के घटते क्रम में तय किए जाते हैं। प्रत्येक वर्ग में सबसे पहली सीट महिला को आरक्षित होती है। फार्मूले के मुताबिक सबसे पहले अनुसूचित जनजाति महिला, उसके बाद अनुसूचित जनजाति, इसके बाद अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग महिला, पिछड़ा वर्ग एवं आखिरी में महिला वर्ग को सीट आरक्षित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह आरक्षित की गई सींटें
कुल 60 वार्ड
अनुसूचित जाति 14
अन्य पिछड़ा वर्ग 16
सामान्य 30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें