फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आरक्षण तय होते ही 12 महिला पार्षद चुनावी मैदान से हुईं बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अनंतिम आरक्षण में 12 महिला पार्षद चुनावी मैदान से बाहर हो गईं हैं। इन महिला पार्षदों की सीटें दूसरे वर्ग में आरक्षित हो जाने से इनका अगले सदन में लौटना संभव नहीं रह गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में 19 महिलाएं आरक्षित वार्डों से चुनाव जीत कर सदन में पहुंची थीं जबकि महज तीन महिला नेत्रियों ने ही सामान्य सीट से जीत हासिल की थी। इनमें उर्मिला देवी, जामवती, कमलेश भारती, शांति, श्वेता, कांति छत्रसाल, गीता देवी, ममता, गायत्री गुप्ता, कमला, मीरा कोटिया, रामकुमारी यादव, रामकुमारी, अंजली, प्रियंका साहू, कमर खातून, भगवती, अजीदा मकरानी, रमा कुशवाहा आरक्षित वार्ड से चुनाव जीतीं जबकि सुशीला दुबे, पिंकी यादव एवं भगवती देवी सामान्य सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहीं थीं। शुक्रवार को जारी अनंतिम आरक्षण में उर्मिला, जामवती, कमलेश भारती, श्वेता यादव, कांति छत्रपाल, गीता देवी, ममता, गायत्री गुप्ता, कमला, मीरा कोटिया, अंजली के वार्ड दूसरे वर्ग को आरक्षित हो गए। इस वजह से यह चुनाव नहीं लड़ सकेंगी। वहीं, सुशीला दुबे एवं भगवती देवी चुनाव लड़ सकेंगी। पिंकी यादव का वार्ड अनुसूचित जाति महिला को आरक्षित हो गया है। इस चुनाव में खुशीपुरा प्रथम, हंसारी गिर्द द्वितीय, अलोगोल प्रथम, लहरगिर्द द्वितीय, बाहर दतिया गेट द्वितीय, अलीगोल द्वितीय, बाहर दतिया गेट प्रथम, डडियापुरा प्रथम, मुकरयाना को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा पिछड़ा एवं अनुसूचित जाति महिला के लिए अलग से सीटें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें