फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: उपसभापति का चुनाव आज, प्रत्याशी तय नहीं कर पाई भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम के उपसभापति का चुनाव शुक्रवार को होना है, लेकिन बृहस्पतिवार तक भाजपा प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं कर पाई। हालांकि, इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों के बीच माथापच्ची खूब हुई, परंतु किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में अब भाजपा शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रत्याशी घोषित करेगी।
विज्ञापन

नगर निगम की कार्यकारिणी के छह नए सदस्यों का चुनाव पिछले माह करा लिया गया था। कार्यकारिणी में भाजपा के नौ सदस्य हैं, जबकि विपक्षी खेमे के तीन सदस्य हैं। संख्या बल के हिसाब से उप सभापति पद पर भाजपा का मजबूत दावा है। लेकिन, भाजपा के सामने उसके सदस्यों ने ही दुविधा खड़ी कर दी है। भाजपा के ही पांच पार्षदों की ओर से उप सभापति का टिकट मांगा गया है। इनमें से एक नाम तय करने के लिए बृहस्पतिवार की शाम हुई बैठक में खूब माथापच्ची हुई, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई।
विज्ञापन

भाजपा के महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने बताया कि अब प्रत्याशी की घोषणा शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें