फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबीना व बड़ागांव ब्लाक में नामांकन आज से

Mon, 16 Nov 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रधान पद के चुनाव का सोमवार से श्रीगणेश हो रहा है। सोमवार को बबीना व बड़ागांव ब्लाक में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। दोनों ब्लाकों में 103 प्रधानों का चुनाव होगा।
विज्ञापन


पहले चरण में बबीना ब्लाक के 56 ग्राम प्रधान व 714 ग्राम पंचायत सदस्य एवं बड़ागांव ब्लाक के 47 प्रधान व 591 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र की कीमत तीन सौ रुपये व जमानत राशि दो हजार रुपये निर्धारित की गई है।

वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र की कीमत 150 रुपये व जमानत राशि पांच सौ रुपये निर्धारित की गई है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला वर्ग के उम्मीदवारों को नामांकन पत्र व जमानत राशि में पचास प्रतिशत की छूट दी गई है।
विज्ञापन


चुनाव के लिए सोमवार से होने वाले नामांकन के लिए प्रशासन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी हैं। ब्लाक मुख्यालयों में नामांकन प्रक्रिया के दौरान पुलिस बल तैनात रहेगा। बड़ागांव ब्लाक में रिटर्निंग ऑफीसर बीआर मौर्य जिला कृषि अधिकारी को तथा बबीना ब्लाक में रिटर्निंग आफीसर मृत्युंजय कुमार अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें