फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बुजुर्ग महिला को रोडवेज बस ने कुचला, दोनों पैर के ऊपर से निकल गया पहिया, हुई मौत

Wed, 07 Jun 2023 06:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

हंसारी निवासी पार्वती (70) रोजाना शाम को मंदिर जाती थी। मंगलवार शाम पांच बजे वे मंदिर गई थी। पास में दुकान से चाय पीकर वे पैदल घर लौट रही थी। तभी एक रोडवेज बस तेज गति में आई। ड्राइवर ने अचानक बस को डिपो की तरफ मोड़ दिया। इससे महिला बस की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के हंसारी में एक रोडवेज बस ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। गंभीर हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां उसने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वह चाय पीकर घर लौट रही थी। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडेक्टर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


हंसारी निवासी पार्वती (70) रोजाना शाम को मंदिर जाती थी। मंगलवार शाम पांच बजे वे मंदिर गई थी। पास में दुकान से चाय पीकर वे पैदल घर लौट रही थी। तभी एक रोडवेज बस तेज गति में आई। ड्राइवर ने अचानक बस को डिपो की तरफ मोड़ दिया। इससे महिला बस की चपेट में आ गई। बस के पहिए उनके दोनों पैरो के ऊपर से निकल गए। इससे वह दर्द से तड़पने लगी। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने उसे पहचान लिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।

पार्वती के पति नरपत अहिरवार की 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है। पति की बाद पार्वती ने ही अपने बच्चों को संभाला। उसके दो बेटे रामसहाय और चेतराम है। जबकि एक बेटी वीरमती है। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। पार्वती की मौत के बाद परिवार में मातम छाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें