फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुजुर्ग महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार की सुबह सदर बाजार थाना इलाके में एक बुजुर्ग महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। महिला लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका इलाज चल रहा था।
मंगलवार की सुबह सदर बाजार थाना पुलिस को हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच एक महिला की लाश पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के पास मिले पर्स से उसका आधार कार्ड मिला, जिसमें पता मऊरानीपुर का लिखा हुआ था। इस पर मऊरानीपुर पुलिस से संपर्क किया गया। मऊरानीपुर पुलिस ने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ झांसी में रहती है। बाद में महिला की पहचान राजगढ़ निवासी हरनाथ सिंह परिहार की पत्नी मीरा सिंह परिहार (70) के रूप में की गई। मृतका के बेटे लोकेंद्र ने बताया कि मां पिछले लगभग बीस साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहीं थीं, जिसका उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार की सुबह मां घर पर नहीं मिली। इस पर उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई। इसी बीच उनका शव हंसारी क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर बाजार थाने की प्रभारी निरीक्षक सरिता मिश्रा ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें