फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर से निकले बुजुर्ग की सात दिन बाद मिली लाश, हादसे में हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सात दिन से लापता बुजुर्ग रामचरण (72) का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। 15 मार्च को घर से निकले बुजुर्ग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने अज्ञात के रूप में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 17 मार्च को उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद शव मोर्चरी में रखा रहा।
परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद नवाबाद थाना पुलिस ने रात में फोन कर परिजनों को शिनाख्त के लिए मेडिकल कॉलेज बुलाया। रविवार को पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की।
विज्ञापन


बिना बताए घर से निकले थे
मऊरानीपुर के कंचनपुरा खरकासानी गांव निवासी रामचरण खेती-किसानी करते थे। उनके बेटे रमेश चंद्र ने बताया कि 15 मार्च को पिता बिना बताए घर से निकल गए थे। रात तक घर न लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

शनिवार को गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस से सूचना मिली कि एक बुजुर्ग का शव मिला है, जिसके पास रामचरण नाम का आधार कार्ड मिला है। सूचना पर परिजन रविवार को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार, तलाश के दौरान जानकारी मिली थी कि रामचरण दवा लेने के लिए बम्हौरी जा रहे थे। इसी दौरान झांसी से सटे मध्य प्रदेश के उरदौरा-भिटौरा के बीच हाईवे पार करते समय वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। टेहरका पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें