फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: पड़ोसी के खेत में लगी आग बुझाते समय जिंदा जला बुजुर्ग, मेडिकल अस्पताल में तोड़ा दम

Tue, 14 Apr 2026 02:23 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

ललितपुर के जखौरा में पड़ोसी के खेत में लगी आग बुझाते समय बुजुर्ग जिंदा जल गया। उसे नाजुक हाल में परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज, झांसी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के जखौरा में पड़ोसी के खेत में लगी आग बुझाते समय बुजुर्ग जिंदा जल गया। उसे नाजुक हाल में परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जखौरा के काली पहाड़ी गांव निवासी गोकुल (60) रविवार दोपहर अपने खेत में गए थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि साफ सफाई के दौरान वहां पत्तों में आग लगाई गई थी। आग फैलते हुए पड़ोस के खेत तक जा पहुंची। यह देख गोकुल आग बुझाने लगे। इस दौरान असंतुलित होकर वह आग के बीचों-बीच जा गिरे। वह आग की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। किसी तरह लोगों ने उनको निकाला, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुके थे। परिजन उनको लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। उनको बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। उनकी हालत बिगड़ती गई। सोमवार सुबह मौत हो गई। गोकुल के परिवार में पत्नी समेत दो बेटे हैं।
विज्ञापन


नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें