फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फसल की रखवाली कर रहे वृद्ध किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खिलारा। लहचूरा थाना इलाके के ग्राम धायपुरा में फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान पूरनलाल अहिरवार की खेत पर ही मौत हो गई।
ग्राम धायपुरा निवासी किसान पूरनलाल अहिरवार (70) अपनी पत्नी के साथ खेत पर बनी झोपड़ी में रहते थे। मृतक के पुत्र विजय अहिरवार ने बताया कि बुधवार देर रात करीब दस बजे उनके पिता नीलगायों को भगाने के लिए झोपड़ी से बाहर निकले थे। इसके बाद वह काफी देर तक नहीं लौटे। मां ने बाहर जाकर देखा तो पिता मकान के बाहर अचेतावस्था में पड़े हुए। उन्हें अंदर ले जाकर खाट पर लेटाया गया। इस दौरान उन्हें दो बार उल्टियां भी हुईं। इसके बाद उनकी सांसें थम गईं। घटना की सूचना थाना लहचूरा पुलिस एवं मऊरानीपुर तहसील प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सरिता मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल साक्ष्य इकट्ठा किए। हल्का लेखपाल ने घटना के संबंध में परिजनों ने जानकारी ली।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मृतक किसान के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें