फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: करंट लगने से बुजुर्ग किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में काम करते समय हुआ हादसे का शिकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो /संवाद
झांसी /चिरगांव। धान के खेत से पानी निकालने गए बुजुर्ग किसान की करंट लगने से मौत हो गई। सोमवार दोपहर खेत में लगी मोटर का तार उठाकर किनारे करते समय वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन उनको तुरंत लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां उनकी मौत हो गई। पुसिल ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


थाना चिरगांव के बझेरा गांव निवासी जसवंत राजपूत (69) खेती-किसानी करते थे। परिवार में पत्नी मालती के अलावा बेटा भारत सिंह एवं बेटी उषा है। दोनों की शादी हो चुकी। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह जसवंत धान के खेत से पानी निकालने के लिए गए थे। वहां काम करने वालों लोगों की मदद से मोटर चालू करके पानी बाहर करा रहे थे। पानी के अंदर ही बिजली का तार पड़ा था। इसे उठाकर किनारे करते समय वह करंट की चपेट में आ गए। जोरदार झटका लगने से वह अचेत हो गए। चिरगांव थाना प्रभारी बलिराज शाही के मुताबिक, जसंवत की करंट लगने की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें