झांसी। सैर को गए एक बुजुर्ग की लक्ष्मी ताल में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। कोतवाली के सागर गेट निवासी दयाशंकर श्रीवास (60) प्राइवेट काम करता था। परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी भोर में दयाशंकर लक्ष्मी ताल के पास सैर को गए थे। काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाशते हुए जब वह लक्ष्मी ताल के पास पहुंचे तब प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पांव फिसल जाने से वह उसमें गिर पड़े। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकलाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। देर-शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार में दो पुत्र एवं पत्नी हैं।