फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक यूनिट रक्तदान कर बचाएं चार जान

Mon, 11 Jun 2018 01:06 AM IST
amarujala
विज्ञापन
hospital, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
आप एक यूनिट रक्तदान करके एक, दो नहीं, बल्कि चार जिंदगियां बचा सकते हैं। इसीलिए अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में 14 जून को होने वाले रक्तदान शिविर में हिस्सा लें और रक्तदान करें।
विज्ञापन

रक्त की जरूरत कभी भी किसी व्यक्ति को पड़ सकती है। ऐसे में खून की कमी से किसी मरीज की जान न जा सके, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन हर बार की तरह इस साल भी 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके गुप्ता ने बताया कि रक्त में प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, क्रायोप्रोसीप्रिकेट, रेड ब्लड सेल तत्व पाए जाते हैं। जरूरत के अनुसार रक्त में मौजूद तत्व मरीजों को चढ़ाया जाता है। ऐसे में जब कोई व्यक्ति एक यूनिट रक्तदान करता है, तो वह चार जिंदगियां बचाता है। उन्होंने अपील की कि बढ़-चढ़कर लोग शिविर में हिस्सा लें और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाएं। ताकि किसी भी व्यक्ति की खून की कमी की वजह से जान न जा सके।


तीन महीने में नष्ट हो जाता खून
एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में हर तीन महीने में 350 मिली लीटर खून बनता है और फिर नष्ट हो जाता है। स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान के दौरान जो खून दिया जाता है, वह 21 दिन में शरीर फिर से बना लेता है। रक्त का वॉल्यूम तो शरीर 24 से 72 घंटे में ही पूरा कर लेता है।
विज्ञापन

बॉक्स..
रक्तदान के हैं फायदे
.............................
- रक्तदान करने से खून पतला होता है और हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है।
- खून देने के बाद शरीर किसी भी तरह की कमजोरी नहीं आती है, बल्कि यह फायदेमंद है।
- रक्तदान के बाद बोनमैरो नए रेड ब्लड सेल्स बनाता है, इससे शरीर को सेल के साथ तंदुरुस्ती भी मिलती है।
- एक शोध के अनुसार रक्तदान करने से कैंसर व दूसरी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है, क्योंकि ये शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकाल देता है।

पंजीकरण शुरू
रक्तदान के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पंजीकरण कराने के लिए इच्छुक व्यक्ति अमर उजाला कार्यालय के नंबर 9675201454 पर सुबह दस से शाम पांच बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ग्वालियर रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अमर उजाला के कार्यालय में सीधे आकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें