फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल तकनीक से जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पेयजल एवं सिंचाई की समस्या से निपटने के लिए बबीना ब्लॉक में जल्द ही इस्राइल की मदद से जल परियोजना आरंभ होने जा रही है। शुरूआती प्रोजेक्ट में ब्लाक के 25 ग्राम चयनित कर लिए गए हैं। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई, जिसमें जल्द काम शुरू करने को लेकर विचार- विर्मश हुआ।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में पानी की समस्या से निपटने के लिए इस्राइल एवं भारत सरकार के बीच समझौता हुआ था। इंडिया- इस्राइल बुंदेलखंड वाटर प्रोजेक्ट के जरिए इस परियोजना पर इस्राइल काम कर रहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान इस्राइल का प्रतिनिधित्व कर रहे डेन अलूफ ने प्रोजेक्ट के बारे में बताया। उन्होंने फेस 1-ए, 2-ए एवं 3 में प्रस्तावित कार्यों के बारे में बताया। प्रोजेक्ट में ड्रिप इरिगेशन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग को शामिल करते हुए तकनीकी का आदान-प्रदान करने की जरूरत बताई। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने प्रोजेक्ट को अहम बताते हुए कहा कि यह बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। जितने मैनपावर की जरूरत होगी, उपलब्ध कराया जाएगा। एनआईसी में अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड एके सिंह, अधिशासी अभियंता बेतवा उमेश कुमार, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई डॉ. अनुराग गुप्ता, सहायक अभियंता भूगर्भ शशांक सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें