फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीता होटल के पास नौ पार्किंग में खड़े आठ वाहनों को किया सीज, 20 के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




झांसी। महानगर के इलाइट सीपरी मार्ग स्थित सीता होटल के नजदीक नो पार्किंग में खड़े निजी टैक्सियों के खिलाफ संभागीय परिवहन विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की ओर से अभियान चलाया गया। इस दौरान, नो पार्किंग, बिना लाइसेंस न होने के साथ ही कागज न मिलने पर अफसरों ने आठ वाहनों को सीज करते हुए थाने को सुपुर्द किया गया है। इसके साथ, 20 वाहनों के चालान किए गए। कार्रवाई के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन हेमचंद्र गौतम, पीटीओ सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, थानाध्यक्ष नवाबाद जितेंद्र सिंह, टीएसआई मुकेश कुमार मौजूद रहे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हेमचंद्र गौतम ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 28 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों के साथ ही नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें