फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी का चुनाव लड़ने के लिए कारोबारी के भतीजे ने ही कराई थी तीस लाख की लूट

विज्ञापन
लक्ष्मणपुरा के पास की गई लाखों की लूट के मामले में पकड़े गए आरोपियों की जानकारी देते एसएसपी दिनेश
विज्ञापन
झांसी। 16 जनवरी की शाम झांसी - मऊरानीपुर मार्ग पर लक्ष्मणपुरा गांव के पास कार चालक के साथ हुई लूट की घटना का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा किया है। कारोबारी के भतीजे ने ही कार चालक के साथ मिलकर लूट की घटना रची थी। उसने यह साजिश ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ने के लिए रुपयों के इंतजाम के लिए रची थी। मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक घर की दीवार व टायर में छिपाकर रखे साढ़े 27 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि गल्ला कारोबारी महेश राय के चालक बाबूलाल कुशवाहा को गोली मारकर बदमाशों ने तीस लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने बदमाशोें की तलाश शुरू कर दी थी। घटनास्थल पर मिले सुबूत व बयान विरोधाभास पैदा कर रहे थे। एसएसपी ने एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी व सीओ सिटी राजेश सिंह के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी आशीष मिश्रा, सर्विलांस प्रभारी संजय गुप्ता, एसआई सुधीर पवार व बरुआसागर थाना प्रभारी सुनील कुमार की टीम को लगाया था। पड़ताल के दौरान कई अहम सुराग मिलने के बाद पुलिस ने थाना रक्सा के कोटखेरा गांव निवासी पुष्पेंद्र राय, जीतेंद्र उर्फ जीतू राय, इमिलिया गांव निवासी अशोक बरार और कार चालक बाबूलाल कुशवाहा को हिरासत में लिया। पूछताछ में बताया कि चारों आपस में दोस्त हैं।
आरोपियों ने बताया कि आरोपी जीतेंद्र (कारोबारी का भतीजा) को प्रधानी का चुनाव लड़ना था, इसके लिए रुपयों की जरूरत थी। इसके लिए चारों ने साथ बैठकर महेश राय की रकम लूटने की साजिश रची। 16 जनवरी को महेश के चालक बाबूलाल को मऊरानीपुर के एक कारोबारी से तीस लाख रुपये लेने जाना था। जानकारी मिलते ही चारों ने रास्ते में चालक को गोली मारकर लूट की योजना बनाई। शाम को रुपये लेकर आते समय नोटघाट पुल पर तीनों इंतजार करने लगे। पुल के पास पुष्पेंद्र को कार में बैठा लिया। जबकि, जीतेंद्र व अशोक बाइक से पीछे-पीछे चल दिए। लक्ष्मणपुरा के पास गाड़ी रोकने के बाद चारों एकांत में पहुंचे। यहां रकम एक बोरी में भरकर रख ली। लूट दिखाने के लिए पुष्पेंद्र ने तमंचा निकालकर बाबूलाल के हाथ मेें गोली मार दी। इसके बाद रकम लेकर तीनों भाग गए। जबकि, चालक खून से लथपथ हालत में आकर सड़क किनारे लेट गया। रकम को लेकर जाकर एक मकान मेें छिपाकर रख दी थी।
विज्ञापन

घायल बाबूलाल के ठीक हो जाने के बाद रकम बांटने की बात हुई थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आरोपियों ने एक मकान की दीवार व टायर मेें रकम छिपाकर रख दी थी। पुलिस ने इस लूट में सहयोग करने में करारी निवासी राकेश राय, रक्सा निवासी रामकुमार उर्फ कल्लू राजपूत, करारी निवासी साधना राय और शिवाजी नगर निवासी सुमित्रा राय को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो बाइक व एक स्कार्पियो गाड़ी भी बरामद की है।
आईजी करेंगे टीम को पुरस्कृत
खुलासा करने वाली टीम में शामिल योगेंद्र सिंह चौहान, दुर्गेश चौहान, मनोज, चंद्रशेखर, प्रदीप सेंगर, शैलेंद्र सिंह, सद्दाम हुसैन, राजेंद्र कुमार, अवधेश व पदम को आईजी 50 रुपये का इनाम देंगे। एसएसपी भी 25 हजार रुपये से पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें