फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रोडवेज बस में बिना टिकट मिलीं आठ सवारियां, परिचालक बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झांसी से लखनऊ जा रही रोडवेज बस में आठ सवारी बिना टिकट पाए जाने पर आउटसोर्सिंग परिचालक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। बस में बैठे जांच दल के चालक ने बिना टिकट सवारियों की सूचना अधिकारियों को नहीं दी। इस पर उसे भी निलंबित कर दिया गया।
एक जुलाई को झांसी डिपो की बस झांसी से कोंच होती हुई लखनऊ जा रही थी। सहायक यातायात निरीक्षक उदय गोयल की अगुवाई में टीम ने मोंठ से पूंछ के बीच साईंकुआ में बस को रोककर सवारियों की जांच की। इस दौरान बस में आठ सवारी बिना टिकट पाई गईं। मोंठ से सात और एट से एक यात्री बस में सवार हुआ था। उसी बस में जांच दल का चालक भी बैठा था। बस में बिना टिकट यात्रियों की सूचना विभागीय अफसरों को दी गई। अधिकारियों ने बस में आउटसोर्सिंग परिचालक दीपक पाठक को नौकरी से बाहर कर दिया। जांच दल के चालक रघुवीर को भी निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि झांसी से लखनऊ जा रही रोडवेज बस में बिना टिकट यात्रियों की सूचना अधिकारियों को नहीं देने के आरोप में जांच दल के चालक को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही परिचालक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें