फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ चौराहों पर ई-हवलदार काटेंगे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में बनाए गए कमांड सेंटर के जरिए चौराहों पर लगे कैमरे इसी माह के भीतर काम शुरू कर देंगे। इनकी मदद से यातायात नियंत्रित किए जाने के साथ ही ट्रैफिक तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। लाल बत्ती तोड़कर भागने वालों के लिए आठ चौराहों पर अत्याधुनिक कैमरे ई-हवलदार की भूमिका में होंगे। इनके जरिए चालान सीधा लोगों के घरों तक पहुंचेगा। नगर आयुक्त ने परिवहन विभाग को डाटा उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के भीतर विभिन्न स्थानों पर कुल 160 कैमरे लगाए गए हैं। इनमें सौ कैमरे पैन सिटी योजना के जरिए लगाए गए हैं। शहर को सुरक्षित बनाने के लिए पॉश इलाके समेत वाणिज्यिक इलाकों में यह कैमरे लगाए गए हैं। शहर के भीतर प्रवेश करने वाली सड़कों पर आई कैचर लगाए हैं। इसी तरह 11 सड़कों में वाहनों की गति मापने के लिए भी स्पीडोमीटर भी लगाए गए हैं। इन सभी की मॉनीटरिंग कमांड सेंटर के जरिए होगी। खास तौर से ट्रैफिक पर निगरानी रखी जाएगी। आठ प्रमुख जगहों पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। निगम अफसरों के मुताबिक इन जगहों में लाल बत्ती जंप करने वालों का खुद-ब-खुद चालान हो जाएगा। यह चालान सीधे उनके घर पंहुचेगा। परिवहन विभाग के सारथी से इसे सिर्फ लिंक किए जाने का काम बाकी है। नगर आयुक्त ने परिवहन विभाग इसके लिए पत्र भेजा है। इसी माह में यह कार्य आरंभ हो जाने की उम्मीद है। नगर आयुक्त अवनीश राय का कहना है कि सिर्फ औपचारिकताएं ही शेष बची हैं। जल्द ही इसे अमली जामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
यह चौराहों पर लाल बत्ती तोड़ने पर भरना होगा जुर्माना
इलाइट चौराहा
बीकेडी चौराहा
चित्रा चौराहा
जीवनशाह तिराहा
कचहरी चौराहा
मेडिकल चौराहा
बस अड्डा
इलाहाबाद बैंक तिराहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें