फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: अब परीक्षाओं में पूछे जाएंगे योग्यता आधारित प्रश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीबीएसई बोर्ड विद्यार्थियों की योग्यता और क्षमता में वृद्धि करने के लिए पहल कर रहा है। इसे लेकर बोर्ड ने नए सत्र में कक्षा नौ से 12वीं तक प्रश्नपत्र के प्रारूप में बदलाव किया है। इसके तहत नौंवीं और 10वीं में करीब 30 फीसद प्रश्न और 11-12वीं में 20 फीसद प्रतियोगी क्षमता के आधार पर होंगे। इसके लिए बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश भेजे हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई में अब तक दसवीं में 70 फ ीसद लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते थे। जबकि 12वीं में 60 फीसद प्रश्न ऐसे होते थे। अब बोर्ड ने इन्हें 10 फीसद कम कर दिया है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत किए गए बदलाव में विद्यार्थियों में सोचने की क्षमता के विकास और योग्यता बढ़ाने के लिए नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा और बोर्ड परीक्षा में योग्यता आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि नौवीं और दसवीं बोर्ड में 30 फ ीसद और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 20 फ ीसद ऐसे प्रश्न रहेंगे। सीबीएसई की जिला समन्वयक प्रीति खत्री ने बताया कि नए प्रारूप के आधार पर सैंपल पेपर जारी किया जाएगा। इसके आधार पर स्कूलों में पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

ये होंगे बदलाव
नौवीं और 10वीं
- योग्यता आधारित प्रश्न 30 फ ीसद रहेंगे। जिसमेें बहु उद्ेदश्यीय, केस स्टडी पर आधारित प्रश्न होंगे।
- 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
- दीर्घ और लघु उत्तरीय प्रश्न 60 से घटाकर 50 फीसद किए गए हैं।
11वीं और 12वीं
- योग्यता आधारित प्रश्न 20 फीसद होंगे।
- 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
- दीर्घ और लघु उत्तरीय प्रश्न 70 से घटाकर 60 फीसद किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें