फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन को सार्थक बनाने के लिए शिक्षा जरूरी: अनुप्रिया

Mon, 03 Dec 2018 01:46 AM IST
jhansi
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रविवार को कस्बे के मोतीबाई राजाराम महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में शिरकत करने आईं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि बच्चों को शिक्षा के प्रति समर्पित होना होगा। जो छात्र-छात्राएं शिक्षा के प्रति समर्पित भाव रखता है वह जीवन का उद्देश्य पूरा करने में  सफल होता है। जीवन को सार्थक बनाने के लिए शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षा देना एक पुनीत का कार्य होता है। इसमें सभी को योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में उन्होंने सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कस्बे के मऊरानीपुर रोड स्थित मोतीबाई राजाराम महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ कर देश के गरीबों को इस योजना से जोड़ा है जो एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा है कि  सरकार पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के लिए  जनगणना के आधार पर भागीदारी सुनिश्चित करे। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि  जो बच्चे  देश में अपने योगदान के लिए भविष्य  बनाता है। उसे अपने  गुरुजन, माता पिता एवं बड़ो का सम्मान करना होगा तभी वह छात्र छात्राएं तरक्की की ओर अग्रसर होंगे। देश की अखंडता बनाए रखने को लिए आतंकवाद, नक्सलवाद को मिटाना होगा।  इस मौके पर उन्होंने  गरौठा से कुंभ मेले प्रयागराज के लिए  शीघ्र ही रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। क्षेत्रीय सांसद भानू प्रताप वर्मा ने महाविद्यालय तक सड़क निर्माण के लिए सांसद निधि से सोलह लाख पचास हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की है। इस अवसर पर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, गुरसराय नगर पालिका अध्यक्ष देवेश पालीवाल, रमाकांत त्रिपाठी, डा. विजय सिंह निरंजन,  सीओ अभय नारायण राय, मेडिकल कालेज की प्रोफेसर विद्या चौधरी, अधिवक्ता एपी वर्मा ने विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व महाविद्यालय की अध्यक्ष नीलम निरंजन, उमा निरंजन, मांडवी निरंजन, एपी वर्मा, राजाराम निरंजन, नगर पंचायत अध्यक्ष हम्मीर सिंह निरंजन, प्रबंधक करन सिंह निरंजन ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वार्षिक उत्सव के मौके पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को  मुख्य अतिथि अनुप्रिया पटेल, स्वतंत्र देव सिंह, सांसद भानू वर्मा, विधायक जवाहर लाल राजपूत, विजय सिंह निंरजन, अध्यक्ष नीलम निरंजन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। गोल्ड मेडल में बीएड छात्र अविनाश निरंजन, बी काम में  कुमारी राशि गुप्ता,  बी ए में सोनम पटेल,  कांस्य पदक में बी एड में प्रतिज्ञा, बी काम में वंदना छात्रा में संदीप पांचाल  और रविंद्र कुमार को  पुरस्कृत किया।  इस मौके पर  कमलेश लंबरदार,  राघवेंद्र  पाठक, प्राचार्य शील कुमार, नेहा पटेल,  राघवेंद्र निंरजन,  शैलू पांचाल,  साधना, अनूप मिश्रा,  राजीव द्विवेदी, जितेंद्र पटेल,  विपिन कुमार, डा ओमप्रकाश अड़जरिया, अनूसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष  रामकिशुन खटीक,  दयाशंकर रिछारिया,  मयंक गुप्ता, अखंडानंद कालेज के प्रधानाचार्य  डा के के राठौर,   गोविंद नारायण गुप्ता, हरीश व्यास, जागेश्वर सोनी,  प्रमोद आदि मौजूद रहे।  कार्यक्रम का संचालन  जितेंद्र पटेल, ए पी वर्मा ने  संयुक्त  रूप से किया।  आभार नीलम निरंजन  ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें