फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरक्की के लिए शिक्षा जरूरी

Mon, 28 Sep 2015 01:45 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुस्लिम महासभा के तत्वावधान में प्रेमनगर स्थित मैरिज हाउस में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बिना शिक्षा के मुस्लिम समाज आगे नहीं बढ़ सकता।
विज्ञापन




 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से मेधावियों का हौसला बढ़ता है। इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर होने चाहिए। विशिष्ट अतिथि विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि मुस्लिम समाज अपने को कमजोर न समझे। प्रदेश की अखिलेश सरकार हर कदम पर उनके साथ है।  मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि अच्छी शिक्षा के बिना मुस्लिम समाज आगे नहीं बढ़ सकता। समाज के छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत कर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए, जिससे समाज को नई पहचान मिले।



इस अवसर पर मिर्जा करात बेग ने अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अतिथि सपा प्रदेश सचिव संत सिंह सेरसा, जिलाध्यक्ष सुदेश गौर, अजय सूद, हरभजन साहू, मकसूद अख्तर, कदीर खान, इकराम कुरैशी के अलावा  डॉ. इमदाद अली सदन, मोहम्मद जहीर अली, नवाब खां, अब्दुल खां, जाहिर अली, आमिर खां, हबीब मस्ताना समेत मुस्लिम महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आसिफ निजामी एवं डॉ. इमदाद अली सदन व आभार महासभा के जिलाध्यक्ष नवाब खां ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें