फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक चुनाव में हर बूथ पर तैनात होगी कोविड टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी-इलाहाबाद स्नातक चुनाव में हर बूथ पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात होगी। अब तक विभाग की तरफ से 42 टीमों का गठन किया जा चुका है। टीम मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग करेगी। यदि किसी में भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे जांच के लिए अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एक दिसंबर को झांसी-इलाहाबाद स्नातक चुनाव की वोटिंग होनी है। दस जनपदों को मिलकर 293 बूथ बनाए गए हैं। वहीं, झांसी में 15079 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट है। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. वीके सिन्हा ने बताया कि झांसी में 42 टीमों का गठन किया गया है, जो कि बूथ पर आने वाले मतदाताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क पहनने के लिए प्रेरित करेंगी। इसके अलावा जिनके पास मास्क नहीं होगा, उन्हें टीम के सदस्यों की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा। सभी वोटरों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। इस दौरान यदि किसी भी मतदाता में खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे अस्पताल भेजकर कोविड की जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें