फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शिक्षा विभाग के कर्मी की हादसे में मौत, कुलपहाड़ जाते समय हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। महोबा के पनवाड़ी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी दीपेंद्र कोरी की हादसे में मौत हो गई। वह रविवार को अपने दोस्त के साथ कार से कुलपहाड़ जा रहे थे। कार बाइक से टकराकर गड्ढे में गिर गई। बाइक सवार की मौत हो गई जबकि कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन




प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी निवासी दीपेंद्र के पिता हरिबाबू शिक्षा विभाग में नौकरी करते थे। उनकी मौत के बाद वर्ष 2016 में दीपेंद्र को नौकरी मिल गई। इन दिनों दीपेंद्र पनवाड़ी कार्यालय में तैनात थे। परिजनों का कहना है रविवार को अपने दोस्त अजय के साथ कार से कुलपहाड़ जा रहे थे। पठारी कदीम गांव के पास बाइक से टकराकर उनकी कार सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई थी। बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दीपेंद्र एवं अजय घायल हो गए। रविवार को दोनों झांसी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। हालत नाजुक होने पर उनको आईसीयू में रखा गया था। सोमवार सुबह दीपेंद्र की मौत हो गई। उसकी मौत से पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें