संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सिविल लाइंस स्थित लाडले महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक किया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ भगवान भोलेनाथ की भव्य बरात निकली। मंदिर में विवाह की रस्में हुईं। इसके पश्चात भंडारा हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्षद नीता यादव, प्रीति राठौर, प्रेरणा साहू, प्रीति साहू, नीता नौराही, लक्ष्मी गुप्ता, संध्या चौधरी, सतीश चंद्र शास्त्री, सुनील चौधरी, प्रदीप साहू आदि मौजूद रहे।
इधर अंबावाय स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान का महाभिषेक व शृंगार किया गया। विशाल भंडारा हुआ। प्रधान रवि राजपूत, भगवत राजपूत, राजेश भार्गव, सुरजीत परमार, राम सिंह नन्ना, शिरोमन सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।