फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीएचसी में धूल फांक रही ईसीजी मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपलब्ध ईसीजी मशीन को संचालित करने वाला प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं है, जिससे मशीन धूल फांक रही है। मजबूरी में लोगों को ईसीजी जांच के लिए झांसी जाना पड़ रहा है। इससे मरीजों का समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। सीएचसी में आने वाले हृदय संबंधी समस्याओं के मरीजों का कहना है कि चिकित्सक ईसीजी कराने की सलाह देते हैं। लेकिन यह जांच यहां हो नहीं पाती है। कई बार गंभीर स्थिति में मरीजों को जांच के लिए बाहर ले जाना मुश्किल भी हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब लाखों रुपये की मशीन अस्पताल में उपलब्ध है, तो उसके संचालन की भी व्यवस्था की जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें