फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्तीफे की पेशकश ठुकराई, वैभव बने पुन: अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। नगर के प्राचीन श्री किशोर जू महाराज मंदिर प्रांगण में नवयुवक गहोई मंडल के अध्यक्ष के चयन को लेकर बैठक हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल पूरा कर चुके वैभव चऊदा ने इस्तीफे की पेशकश की। लेकिन, कार्यकारिणी ने वैभव को पुन: दो साल तक के लिए अध्यक्ष चुना। गहोई वरिष्ठ मंडल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण का स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष वैभव चऊदा ने कहा कि उन्हें जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी तरह से निर्वहन करेंगे। शीघ्र नवीन कार्यकारिणी गठित की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल के अध्यक्ष प्रमोद नौगरइया, संतोष सेठ प्रबंधक, सुरेंद्र बांगर महामंत्री, संतोष नौगरईया, सोनू चऊदा, कल्लन चऊदा, सचिन नौगरइया, रवीश पिपरसानियां, रौनक बरसैंया, राहुल नौगरइया, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें