फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाया....अब इवेंट कंपनी से दे रहीं रोजगार

विज्ञापन
शैली सिंह।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। बहुमुखी प्रतिभा की धनी शैली सिंह डांसर, मॉडल और एंकरिंग के साथ ही मार्केटिंग का भी अनुभव रखती हैं। महज 19 साल की उम्र में मिस झांसी का खिताब जीतकर सुर्खियों में आईं शैली का पहला जुनून डांस है लेकिन अपने शौक के साथ ही उन्होंने पढ़ाई के साथ ही बिजनेस की ओर रुख कर लिया। वह अपनी ईवेंट कंपनी चलाती हैं और डिजिटल मार्केटिंग भी करती हैं। उन्होंने टीम में 8 युवतियों को भी स्वरोजगार से जोड़ रखा है।
विज्ञापन


सरकारी नौकरी वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाली शैली सिंह ने इंटरमीडिएट करने के बाद से ही नृत्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। उन्होंने झांसी के हर मंच पर अपनी नृत्य प्रतिभा का लोहा मनवाया। हालांकि उन्होंने किसी संस्थान से नृत्य का प्रशिक्षण नहीं लिया। तमाम अवरोधों के बाद साल 2020 में महज 19 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग में कदम रखा और मिस झांसी का खिताब जीता। इसके बाद ग्लेमर की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्होंने अपना स्टार्टअप शुरू करने को तरजीह दी। शैली बताती हैं कि वर्ष 2021 में वेडिंग कोरियोग्राफी करना शुरू किया और इवेंट कंपनियों के साथ बुंदेलखंड के बाहर भी कई शहरों में काम किया। उनके काम को हर जगह सराहा गया और उन्हें बेस्ट वेडिंग कोरियोग्राफर इन झांसी का खिताब मिला लेकिन शैली ने इन सबके बीच मास्टर्स की पढ़ाई भी पूरी कर ली। वह राइज इन्क्यूबेशन सेंटर से जुड़ीं और अपनी इवेंट कंपनी चला रही हैं। वह बताती हैं कि इन सबके साथ ही उन्होंने युवतियों को भी इवेंट कंपनी में रोजगार दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें