फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में पहले था अपहरण का उद्योग : डा बबिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबिता चौहान शुक्रवार की दोपहर झांसी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले अपहरण एक उद्योग की तरह था। लड़कियों के साथ लड़कों का भी अपहरण हो जाता था लेकिन अब लड़कियां पूरी तरह सुरक्षित हैं।
डा. बबिता सुबह जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने तीन माह पहले भ्रमण के दौरान मिली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान लेबर रूम ओपीडी भी देखी। महिला वार्ड में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जाना। इसके बाद वह सदर बाजार स्थित जीजीआईसी पहुंचीं। छात्राओं से संवाद किया। साथ ही किशोरियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही सर्किट हाउस में महिलाओं की समस्या को सुना। इस दौरान 15 पीड़िताओं ने अपनी फरियाद सुनाई। उन्हें गंभीरता से सुन संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीड़िता ने कहा- 20 साल से ससुर गायब, पुलिस नहीं दे रही ध्यान : सर्किट हाउस में सुनवाई के दौरान शिवाजी नगर की एक महिला ने कहा कि उसके दादा ससुर 20 साल से लापता हैं। जयदीप, हरनारायण समेत अन्य लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम को मामला सुलझाने के निर्देश दिए। वहीं, एक अन्य महिला ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

अधिकारियों पर हुईं नाराज : महिला आयोग की अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक में कई विभागों के अधिकारियों के बैठक में न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। बेसिक शिक्षा व परिवहन विभाग से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था। महिला थाना प्रभारी के कामकाज से नाखुश दिखीं। साथ ही पंचायती राज विभाग से कहा कि हर गांव में कम से कम दो सार्वजनिक शौचालय बनवाएं। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल, प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र पटेल, सीएमओ डा सुधाकर पांडेय, सीएमएस डा राजनारायण, समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें