फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शुरूआत में ही धोखा दे गईं ई-वेइंग मशीन, 191 दुकानों पर नहीं हुआ राशन वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सरकारी राशन की दुकानों पर जिला पूर्ति विभाग ने ई-वेइंग मशीन लगाई हैं। जिससे पहली बार वितरण शुरू किया गया। लेकिन, शुरूआत में ही यह मशीनें धोखा दे गई हैं। मंगलवार को सर्वर न आने के चलते पूरे जिले में राशन का वितरण प्रभावित रहा। वहीं, 191 दुकानों पर तो राशन का वितरण शुरू ही नहीं हो सका। कई मशीनें चालू ही नहीं हो पाईं और न ही उन पर ओटीपी आया।
जिले में राशनकार्डधारकों को उनके हक का राशन शत प्रतिशत मिल सके इसके लिए जिले भर में 767 कोटे की दुकानों पर नई वितरण प्रणाली लागू की गई है। जिसमें राशन की घटतौली रोकने के लिए जिलापूर्ति विभाग ने ई-वेइंग मशीन कोटेदारों के यहां लगाई हैं। जिनसे मार्च माह में पहली बार राशन का वितरण शुरू किया गया। लेकिन, यह मशीन मंगलवार को वितरण शुरू होने से पहले ही धोखा देने लगीं। लाभार्थी राशन लेने पहुंचे तो पता चला कि मशीन काम नहीं कर रही हैं। कहीं, मशीन से एक खाद्यान्न की वितरण पर्ची निकली तो कहीं दूसरा खाद्यान्न दर्ज होते ही प्रक्रिया फेल हो गई। काफी मशक्कत के बाद दोपहर में थोड़ा बहुत वितरण हुआ लेकिन, फिर से सर्वर ठप हो गया। वहीं, जिले की 191 दुकानों पर वितरण शुरू ही नहीं हो सका। कोटेदारों का कहना था कि उनकी मशीनें चालू नहीं हो रही हैं और जो मशीन चालू हुईं उनमें बार बार प्रक्रिया फेल हो रही है। कई बार ओटीपी से मशीन चालू करने का प्रयास किया तो ओटीपी भी नहीं आया। जिसकी शिकायत उन्होंने जिलापूर्ति अधिकारी से की। वहीं, देर शाम समस्या का समाधान किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जिले में इतने हैं लाभार्थी
जिले में कुल राशनकार्डों की संख्या उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट के अनुसार 3 लाख 78 हजार 633 है। इनमें 15 लाख 6 हजार 768 लोग शामिल हैं, जो सस्ती दर का राशन लेते हैं। जिसमें पात्र गृहस्थी राशनकार्ड की संख्या 3 लाख 32 हजार 805 है, जिसके 13 लाख 56 हजार 903 लाभार्थी हैं। वहीं, अंत्योदय राशनकार्डों की संख्या 45 हजार 828 है। जिसमें राशन लेने वाले 1 लाख 49 हजार 865 लोग शामिल हैं।

वर्जन
वितरण में तकनीकी समस्या के कारण परेशानी आई थी, जिससे 191 दुकानों पर वितरण बाधित रहा। लेकिन, अब उसे ठीक कर लिया गया है।
सौम्या अग्रवाल, जिलापूर्ति अधिकारी, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें