अब ई-वॉलेट से होगा कोटेदार का भुगतान
- फोटो : demo
गरौठा। माह मार्च से सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुडे़ कार्ड धारक उचित दर विक्रेताओं को आवश्यक वस्तुओं की धनराशि का भुगतान ई-वॉलेट के माध्यम से करना होगा। उपजिलाधिकारी नन्हकू ने बताया कि मार्च 17 से तहसील के समस्त कार्ड धारक एवं उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से होने वाले वित्तीय लेनदेन की व्यवस्था को कैशलैस बनाने के लिए कार्ड धारकों के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की धनराशि का भुगतान ई-वॉलेट के माध्यम से कराया जाना है। उन्होंने समस्त उचित दर विक्रेताओं एवं कार्ड धारकों से राशन सामग्री की धनराशि का ई-वॉलेट के माध्यम से कैशलेस वित्तीय लेन देन करने की अपील की है। कार्ड धारकों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक शनिवार को पूर्ति निरीक्षक उक्त व्यवस्था से वितरण किए गए कार्ड धारकों की सूची संख्या से अवगत कराने के निर्देश दिए है।