फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ई-वॉलेट से होगा कोटेदार का भुगतान

Sat, 04 Mar 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अब ई-वॉलेट से होगा कोटेदार का भुगतान - फोटो : demo
विज्ञापन
गरौठा। माह मार्च से सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुडे़ कार्ड धारक उचित दर विक्रेताओं को आवश्यक वस्तुओं की धनराशि का भुगतान ई-वॉलेट के माध्यम से करना होगा। उपजिलाधिकारी नन्हकू ने बताया कि मार्च 17  से तहसील के समस्त कार्ड धारक एवं उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से होने वाले वित्तीय लेनदेन की व्यवस्था को कैशलैस बनाने के लिए कार्ड धारकों के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की धनराशि का भुगतान ई-वॉलेट के माध्यम से कराया जाना है। उन्होंने  समस्त  उचित दर विक्रेताओं एवं कार्ड धारकों से राशन सामग्री की धनराशि का ई-वॉलेट के माध्यम से कैशलेस वित्तीय लेन देन करने की अपील की है।  कार्ड धारकों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक शनिवार को पूर्ति  निरीक्षक उक्त व्यवस्था से वितरण किए गए कार्ड धारकों की सूची संख्या से अवगत कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें