फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र के निवासियों की बढ़ेंगी सहूलियतें, पोर्टल के जरिए होंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। छावनी क्षेत्र के निवासियों को अब अपने विभिन्न कार्मों के लिए छावनी परिषद कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उनके कई काम पोर्टल के जरिये आसानी से हो जाएंगे। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने एकीकृत सार्वजनिक पोर्टल शुरू किया है।
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय की ओर से शुरू किए गए एकीकृत पोर्टल पर विभिन्न नागरिक सुविधाएं एक ही जगह पर उपलब्ध रहेंगी। मसलन, इस पोर्टल के माध्यम से ट्रेड लाइसेंस व पट्टा नवीनीकरण का आवेदन किया जा सकेगा। जन्म - मृत्यु प्रमाण पत्र का पंजीयन कराया जा सकेगा। कर एवं बकाये का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा। साथ ही जन समस्याओं के निराकरण के लिए शिकायत भी दर्ज कराई जा सकेगी। पोर्टल पर छावनी परिषद से जुड़ीं सूचनाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
ऐसे मिलेगा लाभ
झांसी। छावनी परिषद के एकीकृत पोर्टल की सुविधा का लाभ लेने के लिए वेबसाइट https://jhansi.cantt.gov.in पर जाकर लिया जा सकता है। क्षेत्रीय लोग छावनी परिषद के हेल्पलाइन नंबर 0510 2980252 पर सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक कॉल करके या छावनी परिषद कार्यालय में स्थित सूचना केंद्र पर संपर्क करके भी उक्त सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें