फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-कैब : पहले दिन नहीं आया ओटीपी, शाम तक समस्या दूर, बुकिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत शुरू की गई ई-कैब की बुकिंग के पहले ही दिन ओटीपी की समस्या आ गई। बुकिंग करने वाले लोगों के मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं पहुंचा। हालांकि, शाम चार बजे तक ये समस्या दूर कर ली गई। फिर भी दो लोगों ने ई-कैब की बुकिंग कराई।



झांसीवासियों के लिए आवागमन की सुविधा और बेहतर करने के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से पहल की गई है। पांच इलेक्टि्रक कारों का अब ई-कैब के रूप में संचालन शुरू कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से लेकर 50 किलोमीटर तक कहीं भी आने-जाने के लिए लोग ई-कैब की बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घनघनाए फोन, पूछते रहे कैसे करें बुक

ई-कैब की बुकिंग को लेकर पहले ही दिन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के हेल्प डेस्क नंबर पर काफी फोन घनघनाए। लोग पूछते रहे कि ई-कैब की बुकिंग कैसे करनी है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ सत्य प्रकाश का कहना है कि ई-कैब की बुकिंग को लेकर किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्प डेस्क के नंबर 05103500700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट https://smartcityjhansi.com के जरिये ई-कार की बुकिंग की जा सकती है। मोबाइल में स्मार्ट सिटी झांसी के नाम से एप डाउनलोड करके भी ई-कैब बुक की जा सकती है। इसके लिए, बुकिंग विकल्प पर जाकर टूरिस्ट कैब बुकिंग के विकल्प का चयन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें