फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस के दौरान स्कूटी में लगी आग, मची अफरातफरी

विज्ञापन
इलाइट चौराहा के पास गाड़ी सुधारते समय लगी आग से धू धू कर जलता स्कूटर। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। इलाइट चौराहा के पास बुधवार सुबह एक दुकान पर सर्विस के दौरान स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी आग का गोला बन गई। पुलिस व दमकल की टीम ने आग को बुझाया। घटना के बाद करीब आधा घंटे तक इलाइट चौराहा के आसपास जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

इलाइट चौराहा स्थित तिलक मार्केट के पास एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर स्कूटी की सर्विस हो रही थी। सुबह करीब 11.30 बजे इंजन से धुआं उठने के बाद अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप धारण कर लिया। आग देखकर लोगों की भीड़ लग गई। दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे इलाइट चौराहा पर आधा घंटे जाम की स्थिति रही। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें