फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग के दौरान तमंचा फटने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के करारी में हर्ष फायरिंग के दौरान तमंचा फटने से एक युवक घायल हो गया। उपचार के लिए परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के करारी में एक व्यक्ति के घर जन्मदिन की पार्टी थी। इलाके के रहने वाले अमित सेन ने पार्टी में पहुंचकर तमंचे से हर्ष फायरिंग की। इसी बीच तमंचा फट जाने के चलते दायां हाथ पूरी तरह चुटहिल हो गया। इससे पार्टी में मौजूद लोगों में खलबली में मच गई। आनन-फानन में परिजन अमित को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचेे। यहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पाकर सीपरी बाजार पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें