फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में साइबर क्रिमनलों ने ढाया कहर, 312 लोगों से ठगे 14 लाख रुपये

विज्ञापन
During lockdown cheat 312 people, steal 14 lack rupees
विज्ञापन
झांसी। चोरी निल, डकैती निल, हत्याएं निल व छिनैती निल, लेकिन 24 मार्च के बादलॉकाउन के 75 दिन के भीतर साइबर अपराधियों ने घर पर बैठे 312 लोगों से करीब 14 लाख रुपये हड़पे। यह मामले ललितपुर व झांसी जिले के हैं। सभी मामलों में साइबर सेल से लेकर थाना पुलिस जांच कर रही है। लेकिन, अब तक एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने कभी ऑनलाइन शॉपिंग तो कभी फेसबुक अकाउंट को हैक कर तो कभी बैकिंग के नाम पर लोगों को ठगते रहे। आंकड़ों पर नजर डालें तो 75 दिन के भीतर झांसी जिले में साइबर अपराधियों ने 215 लोगों को अपना शिकार बनाकर साढ़े दस लाख ठगे। इसी तरह, ललितपुर में भी साइबर अपराधी 97 लोगों से ठगी कर तीन लाख 45 हजार रुपये ठगे। आम दिनों की तुलना में यह आंकड़ा बहुत ज्यादा है, क्योंकि अन्य दिनों में ठगी के मामले थोड़े कम रहते हैं। एफआईआर दर्ज करने के बाद साइबर सेल की जांच जारी है।
साल साइबर मामले
वर्ष 2016 96
वर्ष 2017 112
वर्ष 2018 71
वर्ष 2019 126
ये रहीं घटनाएं
- एटीएम का पासवर्ड पूछकर बैंक अकाउंट से रुपये निकाल लेना
- फेसबुक अकाउंट हैक कर लोगों से रुपये भी लिए
- ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए ठगी करके ग्राहकों को चूना लगाना
- बुलेट सस्ती दामों पर बेचने के नाम पर लोगों से हुई ठगी
- खाते से पेटीएम से केवाईसी करने के नाम पर भी लोगों को ठगा
बचने के लिए यह करें
- अंजान नंबर से आने वाली कॉल पर खाते की कोई भी जानकारी साझा न करें
- केवाईसी अपडेट करने की बात कहकर कोई लिंक शेयर करे तो उसे क्लिक न करें
- किसी से भी अपना ओटीपी, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि शेयर न करें
शिकार होने पर यह करें
यदि किसी कारण धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं तो तत्काल बैंक जाकर या फोन करके एटीएम व बैंक खाता बंद करवाएं। संबंधित थाने के साथ-साथ साइबर कार्यालय पहुंचकर तुरंत सूचना दें, ताकि खाते से निकाले गए रुपयों का दुुरुपयोग रोका जा सके।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के आंतिया तालाब के पास रहने वाले अमन नामदेव के ऑनलाइन कंपनी से खरीदारी के दौरान खाते से 1 लाख 64 हजार रुपये निकाल गए।
कोतवाली के छनियापुरा मोहल्ला निवासी डिप्टी सीटीआई विक्की अहिरवार एटीएम बदलवाने की कहकर खाते की जानकारी लेकर 49 हजार रुपये निकल गए।
थाना बबीना के भेल स्थित तिलकनगर निवासी प्रभुनाथ राय के खाते से पेटीएम से केवाईसी करने के नाम पर चार लाख रुपये निकल गए।
सदर बाजार इलाके निवासी रंजीत से बैंक अधिकारी बन अकाउंट नंबर, एटीएम नंबर और ओटीपी हासिल कर 10 हजार रुपये निकाले।
सीपरी बाजार निवासी सलमान से इनामी योजना में फ्लैट निकल जाने की बात कहकर खाते की जानकारी लेकर 50 हजार रुपये भी हड़प लिए।
साइबर अपराध के मामलों में साइबर सेल व संबंधित थाने की पुलिस जांच कर रही है। कई मामलों में लोगों के रुपये भी वापस कराए गए। लोग किसी को भी फोन पर खाते की जानकारी न दें।
विज्ञापन

राहुल मिठास, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें