फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर ट्रेनें फुल, रेलवे कर रहा कोच बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। त्योहारी सीजन में ट्रेनों की टिकट बुकिंग बढ़ गई है। एक-एक सीट पाने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में रेलवे संचालित ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाने पर मंथन कर रहा है। लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त कोचोें की व्यवस्था को तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दीपावली और दशहरा त्योहार पर ट्रेनों में तेजी से आरक्षण हो रहे हैं। कई ट्रेनें अभी से ही हाउसफुल हो चुकी हैं। ऐसे में यात्रियों को यात्रा करने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। त्योहार पर ट्रेनों में भीड़ उमड़ने और हर यात्री को यात्रा करने का मौका देने के लिए रेलवे ने ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाने पर मंथन शुरू कर दिया है। मौजूदा समय में अधिकतर ट्रेनों में 18 कोच तक लगे हुए हैं। जबकि लंबी दूरी की ट्रेनों में अधिकतम 24 से 26 कोच हैं। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की अधिकता को लेकर रेलवे ने कोच बढ़ाने की तैयारी की है। रेलवे 18 कोच की ट्रेनों को 20 कोच में तब्दील कर सकता है। इसके जरिए करीब 144 यात्रियों को और सफर करने का मौका मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेनों में मौजूदा समय मेें आरक्षण से ही प्रवेश मिल रहा है। ऐसे में हर यात्री को सीट मुहैया कराने के लिए तैयारी चल रही है। हर मंडल से कोचों की उपलब्धता की जानकारी मांगी गई है। हालांकि सभी मंडलों में कई कोचों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। ऐसे में मंडलों की ओर से अतिरिक्त कोचों की संख्या की गिनती कराई जा रही है। जनसंपर्क अधिकारी झांसी मंडल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अतिरिक्त कोच की उपलब्धता पर ही कोच में बढ़ोतरी की जा सकती है। कई ट्रेनों में पहले से ही अतिरिक्त कोच लगे हुए हैं।
एसी-3 टियर कोच में बर्थ बढ़ाने की तैयारी
रेलवे ने एसी-3 टियर कोच में बर्थ बढ़ाने की तैयारी है। अब तक एसी-3 टियर कोच में 72 बर्थ होती हैं। इसे बढ़ाकर 83 करने की तैयारी चल रही है। रेलवे की मंशा है कि एसी कोच के टिकट को सस्ता कर अधिक से अधिक यात्रियों को सफर कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें