फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दिवाली पर झांसी रेलखंड ने सघन जांच में 45,650 रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल ने बृहस्पतिवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया। यह अभियान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन और झांसी-ग्वालियर रेलखंड पर केंद्रित था। इसका उद्देश्य दिवाली पर्व पर यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन



अभियान मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने इसका नेतृत्व किया। जांच के दौरान कुल 82 मामले पकड़े गए। इनमें बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। कुल 45,650 रुपये का जुर्माना और अतिरिक्त किराया वसूला गया। इसमें 26,320 रुपये जुर्माना और 19,330 रुपये अतिरिक्त किराया शामिल था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें