फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी प्रतिमाओें को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर

Sun, 04 Oct 2015 01:52 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नवरात्र को लेकर जहां मंदिरों में तैयारियां की जा रही हैं, वहीं महानगर के कई स्थानों पर पंडालों में विराजमान होने वाली दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन




लगभग दो दर्जन स्थानों पर बन रही प्रतिमाओं का रंग-रोगन, श्रृंगार आदि कार्य मूर्तिकार पूर्ण कर चुके हैं। नगर के रविदास आश्रम में बंगाल से आए नेपाल पाल पिछले तीन माह से सोलह साथियों के साथ मूर्तियां बनाने में जुटे हैं। उनके मुताबिक मूर्ति के बैकग्राउंड में मंदिर, हरियाली आदि की मांग है। वहीं सिंहवाहिनी की प्रतिमाओं में परंपरागत रूप से बंगाली लुक दिया गया है, जो प्रत्येक श्रद्धालु की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि वह नवरात्र पर सौ से अधिक प्रतिमाएं भक्तों को देंगे। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के भक्तों द्वारा माता की प्रतिमाओं की बुकिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें