फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दुर्ग एक्सप्रेस सात और 10 घंटे की देरी से आई हमसफर एक्सप्रेस

Sun, 24 Mar 2024 03:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एक ओर होली त्योहार को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ है, तो वहीं ट्रेनों की चाल बिगड़ रही है। झांसी पहुंचने वालीं दो दर्जन से अधिक सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और होली स्पेशल ट्रेनें कई-कई घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। शनिवार को दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस 10 घंटे, दुर्ग एक्सप्रेस सात घंटे, उत्कल एक्सप्रेस 6.30 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 6 घंटे, गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 5 घंटे, छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 4.30 घंटे, गोरखपुर एक्सप्रेस 4.10 घंटे, एपी एक्सप्रेस 3.20 घंटे, निजामुद्दीन होली स्पेशल एक्सप्रेस तीन घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से झांसी आई। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह बताया कि कई मंडल में विकास कार्यों के चलते ट्रेनें पीछे के मंडलों से ही देरी से आ रही हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें