पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
- फोटो : ???? ????
झांसी : डिप्टी सीएम बनकर बरेली एसएसपी पर एफआईआर दर्ज करने का बनाया दबाव
झांसी। बुधवार को एक युवक ने डिप्टी सीएम बनकर बरेली एसएसपी को फोन करके एक मामले में क्रॉस मुकदमा दर्ज करने का दबाव बनाया। शक होने पर मोबाइल पर आए कॉल की जांच की गई। तो मामला पकड़ में आया। युवक की लोकेशन झांसी मिलने पर बरेली पुलिस की टीम झांसी के लिए रवाना हो गई।
जानकारी के मुताबिक झांसी से एक युवक ने डिप्टी सीएम बनकर बरेली के एसएसपी को फोन किया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह डिप्टी सीएम बोल रहे है, उसने एक मामले में क्रॉस मुकदमा दर्ज करने को कहा। शक होने पर एसएसपी बरेली ने नंबर की जांच कराई तो मामला पकड़ में आया। फोन करने वाले की लोकेशन झांसी में मिली। इस पर बरेली पुलिस जांच में जुट गई। पड़ताल के लिए बरेली पुलिस झांसी के लिए रवाना हो गई।