फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

Wed, 08 May 2019 02:19 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
parsuram jyanti, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड स्थित श्री सिद्धपीठ आश्रम में स्थापित भगवान परशुराम मंदिर में अखिल भारतीय धर्मसंघ के तत्वावधान में आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से भगवान का अभिषेक किया।

फूल बंगला से मंदिर को मनमोहक सजाया गया। दोपहर में शंख झालरों की ध्वनि के साथ भगवान परशुराम की महा आरती व प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडे, धर्माचार्य हरिओम पाठक, रवीश त्रिपाठी, ह्दय कुमार झारखड़िया, मनोज पाठक, कम्मू तिवारी, पंकज पाराशर, केशवेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे। संचालन राजीव पाठक ने किया।  
विज्ञापन


यूथ वेलफेयर सोसायटी के प्रधान कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि परशुराम त्रेता युग (रामायण काल) के एक ब्राह्मण थे। वे भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। विशिष्ट अतिथि इंजी राहुल शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र विद्या के श्रेष्ठ जानकार थे। इस मौके पर देवेंद्र कुमार दीक्षित, पंडित मदन तिवारी, चेतन महाराज, अवधेश, गौरव शर्मा, राकेश त्रिपाठी, मनीष रैकवार, राकेश, अरविंद दुबे, मुकुट बिहारी मिश्रा, अमित चक्रवर्ती, राजा दुबे मौजूद रहे। संचालन संदीप मिश्रा व आभार सतेंद्र उपाध्याय ने व्यक्त किया।

बुंदेलखंड सर्व ब्राह्मण महासभा के चंदा होटल के पीछे आयोजित कार्यक्रम में सुंदर कांड का पाठ हुआ। हवन यज्ञ वैदिक रीति रिवाज से हुआ। इस मौके पर डा. एके व्यास, अरविंद उपाध्याय, श्रीराम बुधौलिया, रामभूषण उपाध्याय, केके गोस्वामी, संजय दुबे, चंद्रकांत पांडे, ऊषा बुधौलिया, शंकुतला उपाध्याय, ज्योति प्रकाश, कमलेश्वरी पांडे मौजूद रहीं।

इधर, शहर कोतवाली के पीछे प्राचीन श्री अयोध्या रामराजा मंदिर में पुजारी राहुल तिवारी ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर जमना साहू, दिनेश गांगिल, बल्ले सोनी, राजीव श्रीवास्तव मौजूद रहे। बुंदेलखंड सर्व ब्राह्मण महासंघ के कार्यक्रम में सुंदर कांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर लखन लाल समाधिया, एसएन तिवारी, महेश दत्त दुबे, बलराम बिरथरे, ओपी पस्तोर, मैथिली दुबे, रामबाबू, प्रवेश बिहारी शुक्ल मौजूद रहे। परोपकारी सेवा समिति के कार्यक्रम में सुभाष जैन, प्रभात जैन, विनीत जैन, सुदर्शन शिवहरे, आरपी गुप्ता, सीताराम रायकवार, आरके जैन मौजूद रहे।



कुंज बिहारी मंदिर में सजाया गया फूल बंगला
झांसी। ग्वालियर मार्ग स्थित कुंज बिहारी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के चरण दर्शन एवं  राज राजेश्वरी सर्वेश्वरी जू की मनोहारी छवि की झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शाम को मंदिर में विराजमान सभी विग्रह मूर्तियों के पावन अभिषेक उपरांत श्रृंगार कर झांकी सजाई गई। भगवान कुंज बिहारी एवं राधिका जू के पावन चरणों में दिव्य एवं भव्य फूल बंगला सजाया गया।
विज्ञापन


संगीत संध्या में बुंदेलखंड के ख्याति प्राप्त कलाकारों ने पद गायन किया। वातावरण को भक्ति मय बना दिया। इस मौके पर धर्माचार्य महंत राधामोहन दास महाराज ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन किया गया कोई भी पुण्य कभी क्षय नहीं होता, आज ही के दिन भगवान श्री कृष्ण ने माता यशोदा सहित सभी बृजवासियों को भगवान बद्रीनारायण के चरण दर्शन कराए थे। इसलिए आज का महत्व और बढ़ जाता है। इस मौके पर साधु संतों का भंडारा भी कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें