फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रांसफार्मर फुंकने से समथर की जलापूर्ति दो दिनों से ठप

Mon, 07 Jul 2025 01:45 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समथर। जल संस्थान पंप का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से समथर की जलापूर्ति दो दिनों से बाधित बनी हुई है। नलों में पानी न आने की वजह से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
पीपरी बस स्टैंड वाले पंप से दो टंकियां भरकर नगर में पीने के पानी की प्रतिदिन सुबह और शाम आपूर्ति की जाती है। बगैर टंकी भरे नगर में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। शुक्रवार को पीपरी बस स्टैंड वाले पंप पर रखा बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिससे पिछले दो दिनों से नगर में पानी की समस्या बनी हुई है। हालांकि, जल संस्थान द्वारा अन्य पंपों से सीधे सप्लाई दी जा रही है, लेकिन वह पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। नगर के कुछ निचले हिस्सों में ही पानी पहुंच रहा है। इससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को पानी के लिए दूर-दराज लगे हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। नगर के लोगों ने उच्चाधिकारियों से ट्रांसफॉर्मर बदलवाकर शीघ्र नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जल संस्थान के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से पंप संचालित नहीं हो पा रहा है। विद्युत विभाग को सूचित कर दिया गया है। ट्रांसफॉर्मर लग जाने पर पेयजल सप्लाई सुचारू हो जाएगी। वहीं, बिजली विभाग के अवर अभियंता ईश्वरदेव मिश्रा ने बताया कि ट्रांसफार्मर की डिमांड भेज दी गई है। उपलब्ध होने पर ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें