मुक्तिधाम के बाहर मौजूद पुलिस बल एवं उसके परिजन
- फोटो : samvad
झांसी। लहर गिर्द निवासी पूनम (33) पत्नी संतोष कुमार की प्रसव के बाद रविवार को मौत हो गई। परिजन शव लेकर पहूज नदी के पास स्थित मुक्तिधाम पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे परिजन करीब तीन घंटे तक चौकीदार का इंतजार करते रहे। काफी देर तक चौकीदार के नहीं पहुंचने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रात दस बजे पुलिस के पहुंचने के बाद गेट का ताला खुला। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार कर सके।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने शाम को ही चौकीदार को अंतिम संस्कार के लिए आने की जानकारी दे दी थी। लकड़ी का भी इंतजाम करा दिया था। इसके बावजूद शाम करीब सात बजे जब वे शव लेकर मुक्तिधाम पहुंचे तो वहां ताला बंद था। फोन करने पर भी चौकीदार नहीं आया। काफी देर इंतजार करने के बाद भी चौकीदार के न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह से चौकीदार से संपर्क करके उसे बुलवा गया। रात करीब 10 बजे चौकीदार मुक्तिधाम पहुंचा। उसके ताला खुलने के बाद महिला का अंतिम संस्कार हो सका। महिला की मौत के दुख के बीच अंतिम संस्कार के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ा। थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक सूचना पर पुलिस पहुंची थी। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
मुक्तिधाम के बाहर मौजूद पुलिस बल एवं उसके परिजन- फोटो : samvad