फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग के कारण कई क्षेत्रों की बत्ती रही गुल

Tue, 28 Mar 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर - फोटो : demo
विज्ञापन
तापमान बढ़ने के साथ ही सबस्टेशनों पर ओवर लोडिंग की समस्या शुरू हो गई है। सोमवार की शाम ओवर लोडिंग के कारण नगर के कई क्षेत्रों की बिजली गुल रही। वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया ग्वालियर रोड पर ओवर लोडिंग से एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे संबंधित क्षेत्र की बिजली देर रात तक गुल रही। 
विज्ञापन

महानगर में बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली की डिमांड बढ़ने लगी है। सोमवार की शाम बिजली की मांग अधिक होने के कारण मेडिकल, सूती मिल, नंदनपुरा, जेल चौराहा और उन्नाव गेट सबस्टेशनों पर ओवर लोडिंग की समस्या आ गई। इससे उक्त सबस्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ा। दिन के समय भी बिजली ने कई बार झटका दिया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
इधर, रात करीब आठ बजे ग्वालियर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में लगे ट्रांसफार्मर की केबल में आग लग गई। आग धीरे- धीरे ट्रांसफार्मर तक पहुंच गई। इससे ट्रांसफार्मर जल गया। लोगों ने सूचना देकर सबस्टेशन से बिजली को बंद कराया। बाद में पानी और मिट्टी डालकर ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाया। ट्रांसफार्मर के जलने से इंडस्ट्रियल एरिया की बिजली गुल रही। कारोबार प्रभावित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें