फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार से फल, मेवा, दाल-आटा भी महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सप्ताह भर के भीतर ही महंगाई चरम पर हो गई है। खाद्य सामग्री से लेकर फलों और मेवे के दामों में दस से पचास रुपये प्रति किलोग्राम की दर से इजाफा हो गया है। चाहे अनाज हो या फिर रसोई में इस्तेमाल की जाने वाली खाद्य सामग्री की कीमतें हर कोई को बेजार किए हुए हैं।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों ने तो लोगों पहले ही बेहाल कर दिया था। लेकिन महंगाई की मार ने हर आम और खास की कमर तोड़कर रख दी है। सप्ताह भर के भीतर ही खाद्य सामग्री, मेवा और फलों के दामों में बेतहाशा इजाफा हुआ है। थोक व्यापारियों के अनुसार कंपनियों द्वारा कीमतों को बढ़ाने पर ही दामों को बढ़ाया गया है। वहीं जानकारी के अनुसार माल भाड़े में बढ़ोतरी के साथ ही बारिश के चलते दामों में बढ़त हुई है। थोक फल विक्रेता मोहम्मद आजाद ने बताया कि बारिश के चलते मंडी में फल कम ही आ रहे हैं। मांग अधिक होने के कारण दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन

सप्ताह भर के भीतर ही खाद्य सामग्री के दामों में दस से बीस रुपये का इजाफा हुआ है। थोक के दाम बढ़ने पर फुटकर में दामों को बढ़ाया गया है।
चंद्रकांत गुप्ता, किराना व्यापारी
खाद्य सामग्री के दाम कुछ समय के लिए स्थित हुए थे। लेकिन सप्ताह भर से कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। कुछ सामग्री के दाम कम भी हुए हैं।
पुनीत, किराना व्यापारी
बारिश के मौसम में माल आने में काफी परेशानी होती है। जिसके चलते फलों के दाम बढ़ रहा है। सभी फलों पर बीस से पचास रुपये तक बढ़े हैं।
शेर सिंह, फल विक्रेता
आढ़तियों ने दाम बढ़ाए तो फुटकर दुकानदार भी दाम बढ़ाकर बेच रहे हैं। मंडी में फलों की कमी होने के कारण फलों के दामों में इजाफा हुआ है।
साहिबे आलम, फल विक्रेता
सामग्री दाम सप्ताह भर पहले (प्रति किलोग्राम ) अब
दाल अरहर 100 105
दाल चना 60 65
आटा खुला 23 24
आटा ब्रांडेड 36 38
धनिया पिसा 160 200
हल्दी पिसी 160 130
मिर्च पीसी 220 260
चावल बासमती 65 75
पोहा 36 40
बादाम 660 720
--------
फल
आम दशहरी 60 100
आम चौसा 80 100
आम सफेदा 60 100
आम लंगड़ा 60 100
केले 40 रुपये दर्जन 60 रुपये दर्जन
सेव 200 250
पपीता 40 80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें