झांसी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने झांसी में 23 और 27 अक्तूबर को ड्राई डे घोषित किया है। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार मतदान और मतगणना के दिन शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। आदेश के मुताबिक 23 अक्तूबर को मतदान दिवस पर संपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र एवं 27 अक्तूबर को मतगणना दिवस पर नगर निगम क्षेत्र की सभी देशी शराब, कंपोजिट मदिरा, मॉडलशॉप, बार और भांग की थोक व फुटकर अनुज्ञापित दुकानों से मादक पदार्थों की बिक्री एवं वितरण प्रतिबंधित रहेगा। इस बंदी के लिए अनुज्ञापियों को कोई प्रतिकर नहीं दिया जाएगा।