झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दो दिन बाद कैथ लैब में स्थापित सी-आर्म मशीन ठीक हो गई है। ऐसे में यहां एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में स्थापित कैथ लैब की सी-आर्म सोमवार को खराब हो गई थी। सिस्टर इंचार्ज की ओर से विभागाध्यक्ष को इस संबंध में पत्र लिखकर जानकारी दी गई थी। पत्र में बताया था कि सी-आर्म मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है। इस कारण कैथ लैब का काम नहीं हो पा रहा है। इसके लिए संबंधित कंपनी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि सीएमसी का बकाया भुगतान होने के बाद ही मशीन को सुधार जा सकेगा। वहीं, इस मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार का कहना है कि सी-आर्म मशीन में सॉफ्टवेयर संबंधी समस्या आ गई थी। बुधवार देर रात मशीन ठीक हो गई। ब्यूरो