फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: वंदेभारत ट्रेन में नशे में महिला यात्री का हंगामा, सूचना पर आरपीएफ ने कोच से उतारकर की कार्रवाई

Sun, 12 Apr 2026 02:13 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

कोच में मौजूद यात्रियों ने महिला की शिकायत ऑन ड्यूटी टिकट चेकिंग स्टाफ से की। स्टाफ ने पहले उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन
वंदे भारत में महिला का हंगामा, सांकेतिक फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी। हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक महिला यात्री ने शराब के नशे में हंगामा कर दिया। शिकायत मिलने पर झांसी स्टेशन पर उसे ट्रेन से उतारकर आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर पहुंची टीम ने ट्रेन से उतारा
वंदेभारत (20172) के कोच सी-2 में भोपाल के शाहपुरा निवासी दंपती हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति के लिए यात्रा कर रहा था। इस दौरान महिला यात्री नशे की हालत में अन्य यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगी। कोच में मौजूद यात्रियों ने इसकी शिकायत ऑन ड्यूटी टिकट चेकिंग स्टाफ से की। महिला होने के कारण स्टाफ ने पहले उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम, महिला स्टाफ के साथ कोच में पहुंची। भोपाल के स्टाफ की मौजूदगी में महिला को ट्रेन से उतार लिया गया।

मामला दर्ज
आरपीएफ ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद रेलवे एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि महिला नशे में उपद्रव कर रही थी, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें