फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शराब के नशे में काटा हंगामा, सीट पर थूका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। तमिलनाडु एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री ने शराब के नशे में हंगामा किया। यात्रियों का आरोप है कि शराबी सीट पर थूक रहा था। मना करने पर गाली-गलौज कर विवाद करने लगा। आरपीएफ ने शराबी को कोच से उतारकर रेलवे एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


दिल्ली से चेन्नई जाने वाली तमिलनाडु एक्सप्रेस के स्लीपर कोच नंबर एस-5 में दिल्ली से एक यात्री सवार हुआ। आरोप है कि ट्रेन चलने पर यात्री ने गेट पर जाकर शराब पी और सीट 70 पर बैठ गया। रात के समय फोन पर तेज आवाज में बात करने पर कोच में सवार अन्य यात्रियों ने आपत्ति जताई तो वह उनसे झगड़ने लगा। कुछ यात्रियों ने वीडियो बनाकर शिकायत की बात कहीं तो यात्री गुस्से में आ गया। यात्रियों की शिकायत पर आरपीएफ ने प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई ट्रेन से यात्री को उतार लिया। आरपीएफ प्रभारी बिरजेंद्र कुमार ने बताया कि यात्री हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला सुनील चौधरी है। उसका मेडिकल कराकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें